Zoho Mail में Zoho Maps एक्सटेंशन
Zoho Maps एक्सटेंशन Zoho Mail के eWidget में उपलब्ध है। यह एक्सटेंशन आपको सीधे अपने इनबॉक्स से किसी भी लोकेशन या स्थान को खोजने और शेयर करने की अनुमति देता है। आप इन स्थानों को एक नए ईमेल में लिंक या इमेज (एम्बेडेड लिंक के साथ) के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।
Zoho Maps एक्सटेंशन का उपयोग करना
- अपने Zoho Mail अकाउंटमें लॉगिन करें
- एक नया मेल बनाएं जिसमें आप लोकेशन का लिंक जोड़ना चाहते हैं।
- eWidget
आइकन पर क्लिक करें। - eWidget ऐप मेनू से Zoho Maps चुनें।
- सर्च बार में, किसी जगह/लैंडमार्क का पता या नाम डालें। आप अपने स्थान को बताने के लिए लोकेटर को ड्रैग और ड्रॉप भी कर सकते हैं।
- अपने ईमेल में लोकेशन का लिंक जोड़ने के लिए इमेज शामिल करें पर क्लिक करें। आप लोकेशन के लिंक की कॉपी बनाकर उसे अपने ईमेल में पेस्ट भी कर सकते हैं।

